रेउसा थाना: सीतापुर जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो ऑटो मोबाइल दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना रेउसा क्षेत्र के मुख्य चौराहे के पास बिसवां रोड की बताई जा रही है, जहां आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आग लगने से दोनों दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। दुकानों से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा ज्यादातर सामान जल चुका था।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण कूड़े के ढेर में लगी आग हो सकती है, जिसने पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

