निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/रामसनेहीघाट बाराबंकी। रामसनेही घाट प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव तथा मुनि विश्वामित्र का दशरथ दरबार में आना का सुन्दर दृश्य /नगर पंचायत रामसनेहीघाट के भिटरिया हैदरगढ़ रोड भिटरिया बाजार स्थित रामलीला मैदान मे दूसरे दिन की लीला मे श्री शिव शक्ति आदर्श रामलीला मंडल द्वारा श्रीराम जन्म की सुन्दर कथा का अभिनय पात्रों द्वारा किया गया। रामलीला देख रहे महिला पुरुष भाव-विभोर हो गए आज प्रभु श्रीराम का ने राजा दशरथ के घर अंशन सहित लीन्ह अवतारा रानी कौशल्या से श्रीराम सुमित्रा से लक्ष्मण और शत्रुघ्न तथा कैकई से भरत का जन्म हुआ। यह शुभ समाचार दासी ने राजा दशरथ को सुनाई। दशरथ जी काफी खुशी हुई मणियों का हार दासी को उपहार में दे दिया। नगर में चहुंओर खुशी की शहनाइयां बजने लगी। चक्रवर्ती महाराजा दशरथ ने कुलगरु महर्षि वशिष्ठ को दरबार में बुलाकर बच्चों का नामकरण संस्कार करवाया अयोध्या मानो स्वर्ग की भांति लगनी लगी थी। क्योंकि स्वयं त्रिभुवन त्रिलोकीनाथ ने जन्म लिया था। बाल्यावस्था से ही प्रभु श्रीराम ने माता पिता सहित अवध वासियों का दिल जीत लिया था। सभी नगर वासी नित्य बालकों को देखने आते थे। वशिष्ठ मुनि ने बच्चों को संस्कार देना शुरु किया। भाइयों सहित प्रभु श्रीराम प्रतिदिन प्रात काल उठि कै रघुनाथा मात पिता गुरु नावहिं माथा। धीरे-धीरे बड़े हुए। इधर राक्षसों ने ऋषि मुनियों का जीना हराम कर रखा था। ऋषि विश्वामित्र को सब कुछ मालूम था कि श्रीराम का अवतार राक्षसों के विनाश की खातिर हुआ है। इसलिए हवन-यज्ञ सम्पन्न होने के लिए ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार जातें हैं। विश्वामित्र के आगमन को सुनते ही राजा दशरथ आदर सहित अपने सिंहासन पर बैठाते हैं और आगमन का कारण पूंछते है। यह सुंदर सी लीला का मंचन किया गया । जिसमें चक्रवर्ती नरेश दशरथ का जितेंद्र कुमार मौर्य ने कौशल्या का ओमप्रकाश मिश्रा तथा कैकेई का कैलाश के द्वारा सुन्दर अभिनय किया गया। साथ ही कृष्णा दीक्षित ,धैर्य कुमार नैतिक दीक्षित,सुमित तिवारी ने राम लक्ष्मण,भरत ,शत्रुघ्न का किरदार निभाया। संदीप राम रूप इत्यादि कलाकारों ने भी मंचन किया। दीप कुमार व्यास ने व्यास पीठ से प्रस्तुति की जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में कमेटी के पवन कुमार अग्रवाल रजत झुनझुनवाला सागर अग्रवाल सानू अग्रवाल सभासद विजय रंजन यादव ऋषभ हिमांशु सहित काफी संख्या दर्शकों की मौजूदगी रही।
रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी