*🚨 ब्रेकिंग | कुशीनगर 🚨*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!*हाईवे पर लग्जरी कार से शराब का बड़ा जखीरा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार!*
*कुशीनगर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तमकुहीराज पुलिस ने एक लग्जरी i20 कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।*
*👉 एसपी केशव कुमार के निर्देश एवं सीओ जयंत यादव के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।*
👉 प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
*👉 इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी महेश कुमार मिश्रा की सतर्कता और सक्रियता अहम रही।*
🔍 कैसे हुआ खुलासा?
मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर सघन चेकिंग के दौरान हरिहरपुर के पास संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी में कार के अंदर से 164 बोतल (123 लीटर) हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
👮 गिरफ्तार तस्कर:
परमेश्वर साहनी, निवासी मोतिहारी (बिहार)
*💬 पुलिस का दावा:*
*पूछताछ में तस्करी के बड़े नेटवर्क के अहम सुराग मिले हैं। जल्द पूरे गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी।*
💥 संदेश साफ:
*तमकुहीराज पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।*

