Sunday, November 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फाग गीतों से बांधा...

जौनपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फाग गीतों से बांधा समां, युवाओं को दिया इतिहास से जुड़ने का संदेश

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के सभागार में क्षत्रिय वैश्य समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पुलिस लाइन से टीडी कॉलेज तक उनका काफिला घोड़ों और बैंड-बाजों के साथ पहुंचा, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम स्थल पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ ठाकुर वंश के पूर्वज राजा शालीवाहन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। वहीं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पारंपरिक फागुन गीत गाकर लोगों को आकर्षित किया और तालियों की गूंज के बीच माहौल को रंगीन बना दिया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह होली मिलन समारोह पिछले आठ वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित हो रहा है, जिसमें सर्वसमाज की सहभागिता रहती है। उन्होंने इसे सामाजिक एकता और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक बताया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शायरी के अंदाज में इतिहास को समझने और उससे जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की जड़ों को मजबूत रखना जरूरी है, क्योंकि जड़ों से कटने पर कोई भी वृक्ष टिक नहीं सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि इतिहास को कई बार धार्मिक और सांप्रदायिक रंग देकर कमजोर करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाज का इतिहास अटूट है और आगे भी बना रहेगा। समारोह में बड़ी संख्या में क्षत्रिय वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ऑस्ट्रेलिया: एआई प्रस्ताव के खिलाफ प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के अपने क्षेत्र में कलाकारों का विरोध तेज

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को अपने ही संसदीय क्षेत्र में स्थानीय कलाकारों और रचनात्मक समुदाय के बढ़ते असंतोष का सामना करना पड़ रहा...

फ्रांस और जर्मनी में विरोध प्रदर्शन: हैलोवीन मास्क पहनने पर जुर्माने की चेतावनी, पेरिस में छात्र संगठनों का नाकाबंदी का आह्वान

फ्रांस और जर्मनी में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच, फ्रांस के आंतरिक मंत्री लॉरेंट नुनेज ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी...

डब्ल्यूएनबीए फाइनल्स: अटलांटा ड्रीम ने वाल्किरीज़ को 80-69 से हराया, सीरीज 3-3 से बराबर कर गेम 7 में पहुंचाया मुकाबला

अटलांटा ड्रीम ने गुरुवार दोपहर खेले गए डब्ल्यूएनबीए फाइनल्स के छठे मुकाबले में गोल्डन स्टेट वाल्किरीज़ को 80-69 से हरा दिया। इस जीत के...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks