शमशाद आलम ब्यूरो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनपद बस्ती आज दिनांक 18.03.2026 को क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर व नवरात्र को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने हेतु थाना छावनी परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रांत एवं गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय जनप्रतिनिधि, धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी से अपील किया गया कि त्यौहार के अवसरों पर किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, उत्तेजक व्यवहार, असामाजिक तत्वों की गतिविधि या सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेशों से पूर्णतः बचें।थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी,किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले या शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान के थाना के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

