Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशक्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर व नवरात्र को शांतिपूर्ण, ढंग से...

क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर व नवरात्र को शांतिपूर्ण, ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी का आयोजन किया गया

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद बस्ती आज दिनांक 18.03.2026 को क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-फितर व नवरात्र को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने हेतु थाना छावनी परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रांत एवं गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय जनप्रतिनिधि, धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी मीटिंग किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी से अपील किया गया कि त्यौहार के अवसरों पर किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, उत्तेजक व्यवहार, असामाजिक तत्वों की गतिविधि या सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेशों से पूर्णतः बचें।थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी,किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले या शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान के थाना के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी केंद्र में घोर लापरवाही: मासूम बच्ची को कमरे में बंद कर स्टाफ फरार, परिजनों में आक्रोश

अंबेडकरनगर संवाददाता:- विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार स्थित प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर...

लहरपुर में एबीवीपी की नगर समीक्षा बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई लहरपुर द्वारा नगर स्थित आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में नगर समीक्षा बैठक का आयोजन...

सीतापुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां ब्लड बैंक में तैनात एक लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने...

सीतापुर। जिले में अपराध की एक और बड़ी घटना सामने आई है। यहां ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर...
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र