Friday, May 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सदना थाना / सीतापुर में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने पहले बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बस पलटने के बाद उसमें सवार 24 से अधिक यात्री अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज गति में थी। बाइक को टक्कर लगने के बाद चालक संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

RELATED ARTICLES

लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर बस्ती प्रशासन अलर्ट, एडीएम और एएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

रिपोर्ट: शमशाद आलम, बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में आगामी लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए...

बाहर की दवा पर शुल्क! हिंद हॉस्पिटल की नई व्यवस्था पर उठे सवाल

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  गरीब मरीज लाइन में गिरा, फिर भी नहीं पसीजा सिस्टम अटरिया के चर्चित हिंद हॉस्पिटल की फार्मेसी व्यवस्था...

लहरपुर: शॉर्ट सर्किट से लगी से लगी आग सालों की मेहनत हुई एक पल में राख

तंबौर में मेन बाजार पुलिस चौकी के सामने विजय गुप्ता गारमेंट्स की दुकान में लगी आग देखकर दिल दहला दिया विजय गुप्ता जी की सालों...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र