Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में ट्रैक्टर बाइक भिड़ंत बाइक सवार एक की मौत : रामाभारी...

सीतापुर में ट्रैक्टर बाइक भिड़ंत बाइक सवार एक की मौत : रामाभारी मोड़ के पास हादसा, एक युवक गंभीर रूप से घायल और ट्रैक्टर चालक फरार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिसवां / सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिसवां–सदरपुर मार्ग पर स्थित रामाभारी मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हों गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां भेजा गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ग्राम रामाभारी निवासी सगीर पुत्र कल्लू शाह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक शिवम पाल (19) पुत्र अमरनाथ, निवासी ग्राम भिनैनी थाना सदरपुर, का इलाज जारी है।

युवक सगीर की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ और टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी

 

RELATED ARTICLES

दरियापुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा दशहरा मेला, तीन दिन सजेगा धार्मिक कार्यक्रमों का मंच, 26 को होगा रावण वध

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन...

फतेहपुर के पटेल पार्क पर उठे सवाल, वर्षों बाद भी आम लोगों की पहुंच पर लगा ताला!

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना पटेल पार्क इन दिनों अपने इस्तेमाल को लेकर सवालों के...

फतेहपुर बाराबंकी में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, घरों में जमा कूड़ा और गलियों में गंदगी से लोग परेशान

CO एडिटर हिमांशी मिश्रा सफाई के नाम पर खानापूर्ति के आरोप, एक घर पर बैठकर चाय-नाश्ता करने के बाद लौटने की शिकायत; आखिर जिम्मेदार अधिकारी...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks