Friday, July 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसनराइज स्कूल बस्ती का भाव वार्षिक उत्सव संपन्न प्रवेश प्रारंभ

सनराइज स्कूल बस्ती का भाव वार्षिक उत्सव संपन्न प्रवेश प्रारंभ

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती, 03 अप्रैल। स्टेशन रोड स्थित सनराइज स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। स्कूल के टॉपर छात्र सम्मानित किये गये और छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जादूगर अनुराग मिश्रा ने तरह तरह के करतब दिखाये और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। समारोह मे उपस्थित अभिभावकों तथा स्टाफ को सम्बोधित करते हुये डा. ए.आर. रहमान ने कहा सनराइज स्कूल मे बच्चों कां एकेडमिक एजुकेशन के साथ साथ नैतिक मूल्यों को भी ज्ञान कराया जा रहा है जिससे वे पढ़लिख कर भारत के सुयोग्य नागरिक बन सकें।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रिंसिपल डा. फैसल अख्तर ने कहा शिक्षा इंसानियत सिखाती है, स्कूल मे अत्याधुनिक संविधायें उपलब्ध कराने के साथ साथ नैतिकता का भी पाठ पढ़ाया जा रहा है जिसकी बुनियाद पर देश के लिये अच्छे और सुयोग्य नागरिक तैयार किये जायेंगे। उन्होने बताया कि अभी तक प्लेवे से लेकर 10वीं तक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इस सत्र से हम 11वीं मे भी प्रवेश शुरू कर रहे हैं। फैसल खान ने यह भी कहा कि 2011 मे स्कूल की बुनियाद रखी गई।

डा. फैसल अख्तर ने कहा अध्यापकों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और प्रबंधक की पॉलिसी के चलते आज तीन मंजिला भव्य इमारत बनकर तैयार होने को है। प्रबंधक डा. आर.खान ने स्कूल की स्थापना से लेकर आज तक स्कूल के खाते से एक रूपया नही लिया बल्कि जरूरत के अनुसार पैसा लगाते गये। उनका सपना बस्ती को एक अच्छा स्कूल देना है। एक दो साल की कोशिश के बाद उनके सपनों को जमीन मिलेगी और बस्ती को इस स्कूल पर गर्व होगा।

यहां सुरक्षा, स्वस्थ वातावरण, हवादार कमरे, टायलेट, पार्किंग, जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम, प्ले वे, आर्ट, म्यूजिक व एक्टिविटी रूम, इनडोर गेम एरिया, आउटडोर गेम एरिया, लाइब्रेरी, सोशल स्टडीज लैब, सांइसं, कम्प्यूटर और रोबोट लैब तथा स्मार्ट क्लास जैसी तमाम सुविधायें दी जा रही हैं। उन्होने सोशल मीडिया पर चल रही निगेटिव खबरों पर अफसोस जताते हुये कहा कि मीडिया पर्सन को यह मालूम ही नही कि क्या लिखना चाहिये और क्या नही लिखना चाहिये। यह समाज के लिये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने जनपदवासियों से सहयोग की अपील किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व सैकड़ों की संख्या मे अभिभावक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही के संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महत्वपूर्ण बैठक

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध के रोकथाम व कार्यवाही विषय पर थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र