Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा उर्मिला एजुकेशन एकेडमी की छात्रा नित्या कसौधन...

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा उर्मिला एजुकेशन एकेडमी की छात्रा नित्या कसौधन को एक दिन के लिए बनाया गया थानेदार

शमशाद आलम जनपद बस्ती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा उर्मिला एजुकेशन एकेडमी की दसवीं की छात्रा नित्या कसौधन को एक दिन की थानेदार बनाया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा नित्या कसौधन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। तथा प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठाया गया, प्रभारी निरीक्षक के रूप में नित्या कसौधन ने महिला थाने के कार्यों को देखा कि किस प्रकार महिला थाने का कार्य किस प्रकार संपादित होते है। प्रभारी निरीक्षक के रूप में छात्रा द्वारा मालखाने का निरीक्षण, हवालात का निरीक्षण एवं मिशन शक्ति केन्द्र के कार्यों को देखा गया। प्रभारी निरीक्षक के रूप में थाने पर आए फरियादियो की फरियाद सुनी गई। इसके साथ ही 8 अन्य छात्राओ को क्रमशः एक छात्रा को दिवसाधिकारी, एक छात्रा को कंप्यूटर ऑपरेटर, एक छात्रा को मुंशी के रूप में नियुक्त किया गया। सिद्धि पाण्डेय को द्रुत्तर व परिधि पाण्डेय को CCTNS के कार्य से अवगत कराते हुए तथा 04 छात्राओं को हेल्पडेस्क की

जिम्मेदारी दी गई। साथ ही छात्राओं को बॉडीप्रोटेक्टर, हेलमेट पहनाकर और डंडा देकर क्षेत्र भ्रमण कराया गया। जिसके साथ साइबर अपराधों, मिशन शक्ति केन्द्र, एंटी रोमियो स्क्रॉड की विधिवत जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला थाने का समस्त स्टॉप उपस्थित था। छात्राओं द्वारा बेहद प्रसन्नता प्रगट की गई। महिला थाने को कार्य प्रणाली को करीब से देखने का अवसर मिला। छात्राएं बेहद उत्साहित थी।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks