Thursday, June 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा नियंत्रण को लेकर हुई विशेष मॉक...

सीतापुर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा नियंत्रण को लेकर हुई विशेष मॉक ड्रिल

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां जनपद में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सीतापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस लाइन  / सीतापुर।जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सीतापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा एवं बलवा नियंत्रण को लेकर विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस जवानों ने अनुशासन, तत्परता और त्वरित कार्रवाई का प्रदर्शन किया।

यह मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल को हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के लिए तैयार रखना था।

ड्रिल के दौरान जवानों को भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी इस्तेमाल, सुरक्षा रणनीतियों और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया। परेड ग्राउंड में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न परिस्थितियों का लाइव प्रदर्शन करते हुए यह संदेश दिया गया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

अधिकारियों ने जवानों को संयम, सतर्कता एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सिधौली, क्षेत्राधिकारी महोली सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र