सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर / कोतवाली लहरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई लहरपुर द्वारा नगर के आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंत्री अभिजीत गौड़ ने कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप मां भारती की आन, बान और स्वाभिमान के प्रतीक थे तथा उनका त्याग, संघर्ष और पराक्रम आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि स्वदेश, स्वधर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित महाराणा प्रताप का जीवन प्रत्येक भारतवासी को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी, विनोद शुक्ला, रमेश चंद्र मिश्रा, श्रीमती नीता सिंह सहित एबीवीपी नगर इकाई लहरपुर के नगर सहमंत्री शिवांश दीक्षित, नगर सहमंत्री करन कुमार तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

