Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसुविधाओं से वंचित स्कूली छात्र : आखिर कहां खर्च हो रहा बजट

सुविधाओं से वंचित स्कूली छात्र : आखिर कहां खर्च हो रहा बजट

परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में बच्चों की सुविधा के लिए आने वाले धन की बंदरबांट किस कदर होती है इसका अंदाजा जिले के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखकर लगाया जा सकता है। शौचालय सफाई से लेकर टोटी की मरम्मत और रंगाई पुताई के नाम पर सरकार हर साल जिले में करीब आठ करोड़ रुपये कंपोजिट ग्रांट देती है, लेकिन सुविधा नहीं तो आखिर वह बजट कहां खर्च हुआ इसका कोई पता करने वाला नहीं है।जिले में 2807 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट स्कूल संचालित हो रहे हैं। विभागीय आंकड़ों की मानें तो छात्र संख्या के आधार पर 25 हजार से लेकर 75 हजार रुपये तक हर स्कूल को कंपोजिट ग्रांट दिया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यानी यह राशि करीब आठ करोड़ से अधिक होती है। स्कूलों में गठित एसएमसी के खाते में जाने वाली यह धनराशि कहां खर्च हो रही है यदि इसकी ठीक से निगरानी हो तो स्कूलों की बुनियादी सुविधाएं मुकम्मल की जा सकती हैं। ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी निगरानी के लिए जिम्मेदारी दी गई है लेकिन जिले स्तर पर कोई निगरानी तंत्र नहीं है। यानी ब्लॉक स्तर के अधिकारी यदि मनमानी करें तो कोई यह भी नहीं पूछने वाला है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। शायद यहीं वजह है कि कितने स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है यह किसी को पता नहीं है।

 

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र