लहरपुर/सीतापुर। जिले में विकास कार्यों में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के दौरान बिना फोटो सत्यापन के भुगतान किए जाने का मामला सामने आने पर डीएम ने एडीपीओ (ADPO) का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि कई कार्यों में नियमों की अनदेखी करते हुए बिना फोटो सत्यापन के ही भुगतान कर दिया गया। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
डीएम ने संबंधित खंड विकास अधिकारी (BDO) और लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यों का सत्यापन और भुगतान किया जाए।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस प्रकार की लापरवाही दोहराई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारियों को भी कार्यों में पारदर्शिता व नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

