शमशाद आलम ब्यूरो
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बस्ती जनपद/ जिले में स्वास्थ्य सेवा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जीडी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हरैया के विधायक अजय सिंह के पुत्र यशोवर्धन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसने जिले के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईजी संजीव त्यागी एवं मोहित मेहरा ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ संजीव त्यागी भी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बस्ती जैसे जनपद में इस प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य शिक्षा संस्थान की स्थापना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह अकादमी न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करेगी।

