Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर जश्न, अखिलेश चौधरी...

पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर जश्न, अखिलेश चौधरी ‘विक्की ’ ने बांटी मिठाइयां

बस्ती संवाददाता रितेश कनौजिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती। गौरा स्थित अपने निजी निवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ ने क्षेत्रवासियों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशभर में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उसी का परिणाम है कि जनता ने पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत और असम में पुनः पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे भी जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

इस अवसर पर सूरज चौधरी, अमरजीत गुप्ता, मुन्ना माइकल, मनीष पांडेय, रामजन्म चौधरी, अरमान खान, पंकज चौधरी, आदित्य चौधरी, पवन चौधरी और बब्बू चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने जीत की खुशी में जमकर जश्न मनाया।

RELATED ARTICLES

रिजर्व पुलिस लाइन्स बस्ती में वामा सारथी का समर कैंप आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) की ओर से समर कैंप...

खीरी के ईसानगर में आदमखोर तेंदुए का हमला, पांच किसान घायल, गांव में दहशत

खास रिपोर्ट: आकाश निगम लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना...

फतेहपुर में वरिष्ठ पत्रकार विजयराम जायसवाल को श्रद्धांजलि, शोक सभा में नम हुईं आंखें

रिपोर्ट: प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर तहसील सभागार में रविवार को स्वर्गीय विजयराम जायसवाल की स्मृति में एक भावुक श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया।...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र