Thursday, April 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आयु प्रमाण को लेकर बड़ा बदलाव, अब...

राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में आयु प्रमाण को लेकर बड़ा बदलाव, अब आधार कार्ड मान्य नहीं

गाजियाबाद। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिग्विजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत आवेदक की आयु प्रमाणित करने के लिए अब आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि को मान्य नहीं माना जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नए शासनादेश के अनुसार, आवेदक को आयु के प्रमाण के रूप में परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर की प्रमाणित प्रति या शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, जिसमें जन्मतिथि अंकित हो, अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदक ने पेंशन आवेदन के दौरान आयु के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड या अन्य अमान्य दस्तावेज अपलोड किया है, तो ऐसे आवेदन को वापस कर दिया जाएगा और आवेदक को निर्धारित मान्य दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश दिए जाएंगे।

इसके अलावा, पेंशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय यदि आयु संबंधी अनुमन्य दस्तावेज अपलोड नहीं किया गया, तो संबंधित पेंशन आवेदन को स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कुआनों संरक्षण अभियान के प्रथम दिवस पर अमहट घाट पर व्यापक जनजागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) तथा नगरपालिका बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कुआनों संरक्षण अभियान के प्रथम दिवस पर...

टाउन हॉल की नजूल जमीन पर बड़ा एक्शन: सपा कार्यालय समेत कई पट्टे निरस्त, कब्जाधारकों में हड़कंप

सीतापुर। शहर के टाउन हॉल परिसर को लेकर नगर पालिका परिषद ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सिविल लाइन स्थित कीमती नजूल भूमि पर...

जिला बिजनौर के चाँदपुर नगर मे बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयन्ती बड़ी धूम धाम से मनाई गई

जिला बिजनौर के चाँदपुर नगर मे बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयन्ती बड़ी धूम धाम से मनाई गई है वही सरकारी...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र