Tuesday, June 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबिसवां तहसील में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा...

बिसवां तहसील में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां की रिपोर्ट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिसवां, सीतापुर, 02 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन बिसवां तहसील में उपजिलाधिकारी महोदय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गाजियाबाद में ईद के दिन सूर्या चौहान की हुई निर्मम हत्या के दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं समाज को झकझोर देने वाली है, जिससे प्रदेशवासियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के विरुद्ध की गई कठोर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

ज्ञापन में मांग की गई कि हत्या में शामिल शेष सभी आरोपियों तथा इस अपराध के षड्यंत्र में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने एवं दोषियों को उनके अपराध के अनुरूप कड़ा दंड देने की मांग की गई।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी न्याय सुनिश्चित करेगी।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेगा।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र