थाना सकरन / सीतापुर जिले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि देर रात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और परिवार के सोते रहने के दौरान अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे तथा नगदी और कीमती जेवरात गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
चोरी की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, बिसवां सीतापुर

