Saturday, July 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 20 घंटे के...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 20 घंटे के भीतर दबोचा गया आरोपी

सीतापुर: थाना अटरिया नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के लगभग 20 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी युवक को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, किशोरी खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में कई टीमों को लगाया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान उसकी पुलिस टीम से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आवश्यक साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

घटना के खुलासे और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मामले में तेजी से विवेचना की जा रही है तथा दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

— सत्य प्रकाश शुक्ला, महराजनगर  बिसवां (सीतापुर)

RELATED ARTICLES

पुलिस की बड़ी सफलता: डेढ़ माह पुरानी लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, जिला ब्यूरो चीफ, सीतापुर अटरिया/सीतापुर, 15 जुलाई। थाना अटरिया पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा...

गाँव में सभी दीदियों को रोजगार देने हेतु संकल्पित भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी दीदियों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ना

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर बरवल ईश्वरी प्रसाद ग्राम सभा में परिवार संतृप्तिकरण की बैठक ग्राम पंचायत भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में इस बात...

100 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट देकर डिजिटल शिक्षा की अलख जगाई -शिक्षा और तकनीक में जिले को नई पहचान दिलाना लक्ष्य-मनीष मिश्रा

ब्यूरो चीफ शेषनाथ पाठक बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक की बढ़ती भूमिका को देखते हुए जिले में एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र