Monday, November 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशहरगांव में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सोशल मीडिया...

हरगांव में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

हरगांव (सीतापुर)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें और सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के कोई संदेश साझा न करें। सभी समुदायों के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला, बिसवां, सीतापुर

RELATED ARTICLES

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने पर अमेरिका ने रखा 2 करोड़ डॉलर का इनाम

संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में अहम जानकारी देने वाले के लिए 2 करोड़ डॉलर (20 मिलियन डॉलर) तक...

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks