सीतापुर। प्रदेश सरकार के मंत्री ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास प्रधानमंत्री के साथ है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: सत्य प्रकाश शुक्ला
बिसवां, सीतापुर

