Wednesday, July 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशतेज बारिश-आंधी से मौलवीगंज में गिरा सालों पुराना नीम का पेड़ मकान...

तेज बारिश-आंधी से मौलवीगंज में गिरा सालों पुराना नीम का पेड़ मकान क्षतिग्रस्त

बाराबंकी थाना क्षेत फतेहपुर अन्तर्गत नगर पंचायत फतेहपुर के  मोहल्ला मौलवीगंज में शनिवार सुबह तेज बारिश और आंधी के दौरान लगभग सालों पुराना एक विशाल नीम का पेड़ मौलवीगंज मोहल्ले में बाबा चप्पल स्टोर के सामने, हाफिज़ मोहम्मद अहमद के घर के पास गिर गया। पेड़ का ऊपरी हिस्सा सामने स्थित एक पक्के मकान पर गिरा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह नीम का पेड़ अंदर से खोखला हो चुका था और काफी कमजोर था। शनिवार सुबह हुई लगातार बारिश और तेज हवाओं का दबाव यह सहन नहीं कर सका, जिसके कारण इसका ऊपरी भाग टूटकर नीचे आ गिरा। पेड़ का बड़ा हिस्सा मकान की छत पर गिरने से उसे भी नुकसान पहुंचा है। घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।पेड़ के गिरने से मोहल्ले का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई और राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय लोगों ने पेड़ की टहनियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन भारी आकार के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद संबंधित विभाग को घटना की सूचना दी गई। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पुराने और जर्जर हो चुके पेड़ों की समय-समय पर जांच कर उनकी छंटाई या आवश्यक कार्रवाई की जाए। लोगों ने गिरे हुए पेड़ को जल्द हटवाकर आवागमन बहाल करने और क्षेत्र में खतरनाक स्थिति वाले पेड़ों का सर्वे कराने की भी अपील की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को बताए गए सुरक्षा के अधिकार

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चला विशेष अभियान गोरखपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और...

गोरखपुर में सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

रिपोर्टर: शेषनाथ पाठक स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त नजर गोरखपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की...

हनुमान जी मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा

ईशापुर खीरी ईशापुर जिला लखीमपुर खीरी मे एक भव्य हनुमान मन्दिर का किया गया निर्माण जिसके आयोजक है श्री रामेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया जिसके...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र