Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में लापता युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला परिवारजनों...

सीतापुर में लापता युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला परिवारजनों ने प्रेम संबंध में लगाया हत्या का आरोप 3 दिन से लापता था

हरगांव: सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव आम के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और जांच  शुरू कर दी पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक की पहचान हरगांव थाना प्रभारी कैंथाभारी गांव निवासी 22 वर्ष राम जीवन के रूप में पहचान हई हैं परिवारजनों के अनुसार राम जीवन पिछले 3 दिनों से घर से लापता था जिसकी परिवार वाले लगातार तलाश कर रहे थे सोमवार को दोपहर में शव मिलने से परिवार जनों में हड़कंप मच गई l

मृतक के भाई जीतू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाएं हैं उनका कहना है कि राम जीवन का नौनेर गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था अरोप है कि युवती के परिजनों ने ही राम जीवन की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके l

वही परिवार वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए फोरेंसिक टीम ने भी जांच के दौरान महत्वपूर्ण नमूने जुटाए हैं l

इस संबंध झारेखापुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम  दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है  और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारणों  पता चला सकेगा कहना कि तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी l

RELATED ARTICLES

दरियापुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा दशहरा मेला, तीन दिन सजेगा धार्मिक कार्यक्रमों का मंच, 26 को होगा रावण वध

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन...

फतेहपुर के पटेल पार्क पर उठे सवाल, वर्षों बाद भी आम लोगों की पहुंच पर लगा ताला!

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना पटेल पार्क इन दिनों अपने इस्तेमाल को लेकर सवालों के...

फतेहपुर बाराबंकी में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, घरों में जमा कूड़ा और गलियों में गंदगी से लोग परेशान

CO एडिटर हिमांशी मिश्रा सफाई के नाम पर खानापूर्ति के आरोप, एक घर पर बैठकर चाय-नाश्ता करने के बाद लौटने की शिकायत; आखिर जिम्मेदार अधिकारी...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks