Tuesday, October 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लगभग 2 किलो अवैध गांजा के साथ...

जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लगभग 2 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद

जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लगभग 2 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर।

अंबेडकरनगर। जनपद अंबेडकरनगर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 1 किलो 958 ग्राम अवैध गांजा, एक प्लेटिना मोटरसाइकिल, मोटोरोला मोबाइल फोन तथा 750 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर द्वारा की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को थाना जलालपुर पुलिस टीम ने फत्तेपुर मोहीउद्दीनपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान सन्तराम पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकी (55 वर्ष) निवासी रूकुनपुर कासिमपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब दो किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तारी के आधार पर थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 221/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बरामद सामान

  • 1 किलो 958 ग्राम अवैध गांजा
  • प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 45 M 3469)
  • एक मोटोरोला मोबाइल फोन
  • ₹750 नकद

यह पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks