Tuesday, July 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशथाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला की रिपोर्ट 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सकरन (सीतापुर)। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना सकरन परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण एवं फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर विधिक कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र और न्यायसंगत समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए और शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए।

समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

सीतापुर: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 22 हजार की नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख

जिला ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर। जिले के थाना सकरन क्षेत्र के सुमरावां गांव में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक दो मंजिला मकान...

तंबौर के लोहिया इंटर कॉलेज मे कराया गया वंदे मातरं

तंबौर/सीतापुर: तंबौर  के डॉ राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में आज परिसर में गुंजित वंदे मातरम कराया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिसमें...

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच SDM टांडा शशि शेखर का तबादला, कार्रवाई पर उठे सवाल

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच SDM टांडा शशि शेखर का तबादला, कार्रवाई पर उठे सवाल। अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर। अम्बेडकरनगर। टांडा के तत्कालीन उपजिलाधिकारी...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र