रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को देखकर भागा युवक, घेराबंदी कर किया गिरफ्तार; अयोध्या के तारुन थाने में भी था वांछित।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर।
अंबेडकरनगर। जनपद अंबेडकरनगर की थाना अहिरौली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अयोध्या जनपद के थाना तारुन में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाला पैकौली पुल के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश पुत्र झिनकान उर्फ ह्रदयराम, निवासी आत्माराम का पूरा, मजरा खरगपुर, थाना अहिरौली, जनपद अंबेडकरनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर थाना अहिरौली में मु0अ0सं0 165/2026 के तहत धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अयोध्या जनपद के थाना तारुन में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मामले में भी वांछित चल रहा था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम एवं शस्त्र अधिनियम से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

