निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/रामसनेहीघाट बाराबंकी। रामसनेहीघाट सर्व मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर की भव्य कलश यात्रा,6 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे का आयोजन/रामसनेहीघाट में ब्लॉक अंतर्गत बनी कोडर ग्राम सभा के पूरे घिसियावन (पोस्ट–तिवारीपुर,भिटरिया) में स्थित सर्व मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर में आज सोमवार,2 फरवरी को भव्य कलश यात्रा का आयोजन अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। मंदिर समिति की ओर से जानकारी दी गई कि आगामी शुक्रवार,6 फरवरी को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा,हवन-पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस धार्मिक आयोजन के निवेदक श्री काली प्रसाद दुबे एवं श्री राजन दुबे हैं,जबकि कार्यक्रम के संरक्षक श्री हेमंत कुमार मिश्रा हैं। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों व श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की संभावना है।
रामसनेहीघाट सर्व मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर की भव्य कलश यात्रा
RELATED ARTICLES

