रामकोट, सीतापुर। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा सिटी कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, रामकोट थाना पुलिस मिर्जापुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद गांजे का वजन 14.4 किलोग्राम बताया गया है।
पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
जनपद पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्टर : सत्य प्रकाश शुक्ला

