सीतापुर (सिधौली)। प्रसाद लेकर घर लौट रहे एक छात्र को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्टर : सत्य प्रकाश शुक्ला

