Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह माय...

पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह माय टीम नारी शक्ति नारी सुरक्षा और स्वालंबन के लिए महिलाओं को जागरूक किया

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद बस्ती: पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में महिला प्रभारी म0नि0 डॉ0 शालिनी सिंह मय टीम म0का0 सुमन यादव म0का0 नीलम यादव के द्वारा भ्रमणशील रहते हुए महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटेश्वर पार्क गांधी नगर, मालवीय तिराहा, कंपनीबाग व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग किया गया साथ ही बाजार आने जाने वाली महिलाओं एवम बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई तथा शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर जैसे-1090, 181,112,1076,1098,108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे मे बताते हुए जागरूक कर हेल्पलाइन नंबर तथा इसके साथ ही देश के तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे मे जानकारी दी गई व सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया गया साथ ही अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 40 व्यक्तियों से पूछताछ की गई 02 माफ़िनमा भरवया गया व शेष अन्य व्यक्तियों को सख्त हिदायत देकर मौके पर छोड़ा गया ।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी पे अभद्र भाषा का किया गया प्रयोग

तंबौर, सीतापुर। सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र में सामने आए एक वीडियो को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। वीडियो को लेकर...

दरियापुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा दशहरा मेला, तीन दिन सजेगा धार्मिक कार्यक्रमों का मंच, 26 को होगा रावण वध

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन...

फतेहपुर के पटेल पार्क पर उठे सवाल, वर्षों बाद भी आम लोगों की पहुंच पर लगा ताला!

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना पटेल पार्क इन दिनों अपने इस्तेमाल को लेकर सवालों के...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks