Thursday, June 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के...

सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती जनपद! भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “महिला जन आक्रोश अभियान” के तहत सोमवार को जिले में राजनीतिक माहौल गरमा गया। रुधौली एवं कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में सपा सांसद के आवास का घेराव कर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर महिलाओं के मुद्दों को लेकर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक #संजय_प्रताप_जायसवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है, जिससे महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक स्तर मजबूत हुआ है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनता को भ्रमित करने और सरकार की उपलब्धियों को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का भी आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली की अहम भूमिका: डॉ. वी.के. वर्मा

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो चीफ बस्ती बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी चुनौती आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक...

पुलिस भर्ती परीक्षा में यातायात नियमों की उड़ीं धज्जियां

पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने ई-रिक्शा में क्षमता से अ​धिक भरे सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद...

पांच सड़क हादसों में टेंट हाउस संचालक समेत पांच की मौत

सड़क दुर्घटना में मृतक कुमार आशीष की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में टेंट हाउस संचालक सहित...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र