सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामकोट थाना / सीतापुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पलट गई, जबकि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज गति से जा रही थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार पलट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

