Wednesday, June 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजंगल में मिली लाश से सनसनी, शव में धंसी मिलीं 11 कीलें

जंगल में मिली लाश से सनसनी, शव में धंसी मिलीं 11 कीलें

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। मृतक के शरीर में 11 कीलें धंसी हुई थीं, वहीं शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान भी पाए गए। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के उद्देश्य से बदमाशों ने मृतक का चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

प्रारंभिक जांच में मामला बेहद सुनियोजित हत्या का माना जा रहा है। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को जंगल में फेंका गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है और आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की निर्मम वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। वहीं कई टीमों को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

12 साल के विकास अभियान के तहत रामनगर में आयोजित हुए कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती और वृक्षारोपण पर दिया गया जोर

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित हुए विविध कार्यक्रम जनपद बस्ती के रामनगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए...

रामनगर में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारियां पूरी, 12 जून को होगा कार्यक्रम

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के निर्माण कार्य का होगा शुभारंभ बस्ती जनपद के रामनगर क्षेत्र में क्षेत्रीय पंचायत कार्यालय के नव निर्माण...

पुरानी बस्ती पुलिस का स्पा सेंटर पर छापा, 10 संदिग्ध हिरासत में, 5 महिला कर्मचारियों का रेस्क्यू

रिपोर्ट: शमशाद आलम, ब्यूरो बस्ती स्टेशन रोड स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जनपद बस्ती में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र