Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सांसद आनंद...

महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सांसद आनंद भदौरिया पर लगाए आरोप

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीतापुर। महिला आरक्षण बिल को लेकर जिले में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया के बयान पर नाराजगी जताई और भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं को अधिकार देने की बात कही।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार लगातार महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का काम कर रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने सांसद आनंद भदौरिया के बयान का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।

वहीं सांसद आनंद भदौरिया ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। सांसद ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहती है तो चुनावों में अधिक संख्या में महिलाओं को टिकट दे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शन को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल भी गर्म दिखाई दिया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी पे अभद्र भाषा का किया गया प्रयोग

तंबौर, सीतापुर। सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र में सामने आए एक वीडियो को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। वीडियो को लेकर...

दरियापुर में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा दशहरा मेला, तीन दिन सजेगा धार्मिक कार्यक्रमों का मंच, 26 को होगा रावण वध

ब्यूरो रिपोर्ट, सीतापुर: थाना महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में स्थित जय श्री दुर्गा मां के स्थान पर तीन दिवसीय दशहरा मेले का आयोजन...

फतेहपुर के पटेल पार्क पर उठे सवाल, वर्षों बाद भी आम लोगों की पहुंच पर लगा ताला!

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बना पटेल पार्क इन दिनों अपने इस्तेमाल को लेकर सवालों के...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks