Sunday, May 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशआम तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किसान, गंभीर रूप...

आम तोड़ते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किसान, गंभीर रूप से झुलसा

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामकोट थाना / सीतापुर जिले में आम तोड़ना एक किसान को भारी पड़ गया। पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे किसान का शरीर अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों और परिजनों ने किसी तरह किसान को नीचे उतारा और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार किसान की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि किसान गांव के पास स्थित आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह पेड़ पर ही झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गांवों के पास झूल रहे बिजली तारों को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

RELATED ARTICLES

सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

शमशाद आलम ब्यूरो जनपद बस्ती: आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण...

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का जलवा कायम, बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

शमशाद आलम ब्यूरो बस्ती जनपद: एक बार फिर Delhi School of Excellence ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना नाम...

सपा सांसद आवास घेराव में गरजीं भाजपा महिला कार्यकर्ता, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

शमशाद आलम ब्यूरो बस्ती जनपद! भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "महिला जन आक्रोश अभियान" के तहत सोमवार को जिले में राजनीतिक माहौल गरमा...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र