Saturday, May 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत युवक घायल, ससुराल...

कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत युवक घायल, ससुराल जाते समय हाईवे पर हुआ हादसा

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सदना थाना/सीतापुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। हाईवे पर कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

सीतापुर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा नियंत्रण को लेकर हुई विशेष मॉक ड्रिल

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां जनपद में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सीतापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है! पुलिस लाइन ...

कटेसर के पास भीषण सड़क हादसा, 58 वर्षीय किसान की मौत

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर / हरगांव थाना क्षेत्र में लहरपुर-लखीमपुर मार्ग पर कटेसर गांव के पश्चिम स्थित भट्ठा के पास...

सीतापुर में दो सड़क हादसों में दो की मौत, एक गंभीर

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  हरंगाव थाना / सीतापुर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत: जिले में अलग-अलग स्थानों...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र