सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीतापुर / हरगांव थाना क्षेत्र में लहरपुर-लखीमपुर मार्ग पर कटेसर गांव के पश्चिम स्थित भट्ठा के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कटेसर निवासी कमलेश सिंह (58) पुत्र प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि कमलेश सिंह अपने घर से सलारपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कटेसर गांव के पश्चिम स्थित भट्ठा के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना राहगीरों ने कटेसर निवासी पत्रकार सरोज कुमार को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। कटेसर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायल अवस्था में कमलेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

