सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खैराबाद / सीतापुर जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में आशा कार्यकत्री की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और ननद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि आशा कार्यकत्री अपने बेटे और ननद के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

