Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती में स्वास्थ्य शिक्षा की नई पहलः जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का...

बस्ती में स्वास्थ्य शिक्षा की नई पहलः जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस्ती जनपद/ जिले में स्वास्थ्य सेवा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जीडी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हरैया के विधायक अजय सिंह के पुत्र यशोवर्धन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसने जिले के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईजी संजीव त्यागी एवं मोहित मेहरा ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ संजीव त्यागी भी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बस्ती जैसे जनपद में इस प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य शिक्षा संस्थान की स्थापना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह अकादमी न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करेगी।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks