बस्ती संवाददाता रितेश कनौजिया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बस्ती। गौरा स्थित अपने निजी निवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ ने क्षेत्रवासियों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
अखिलेश चौधरी ‘विक्की’ ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशभर में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उसी का परिणाम है कि जनता ने पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत और असम में पुनः पार्टी को अपना समर्थन दिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे भी जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर सूरज चौधरी, अमरजीत गुप्ता, मुन्ना माइकल, मनीष पांडेय, रामजन्म चौधरी, अरमान खान, पंकज चौधरी, आदित्य चौधरी, पवन चौधरी और बब्बू चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने जीत की खुशी में जमकर जश्न मनाया।

