Friday, November 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमां की तलाश में तड़पता बेटा… आंखें दरवाज़े पर टिकीं, हर आहट...

मां की तलाश में तड़पता बेटा… आंखें दरवाज़े पर टिकीं, हर आहट पर उठती उम्मीद

रिपोर्टर राहुल कुमार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद से एक बेहद मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटा अपनी मां की तलाश में दर-दर भटक रहा है। उसकी आंखें नम हैं, दिल में बेचैनी है और हर गुजरते पल के साथ उसकी उम्मीद टूटती जा रही है।

बताया जा रहा है कि करीब 46 वर्षीय महिला, निवासी शहीद नगर, साहिबाबाद, अचानक 14 मार्च 2026 की दोपहर करीब 12:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि उनका बेटा अपनी मां के बिना पूरी तरह टूट चुका है। वह हर दिन दरवाजे पर बैठकर इंतजार करता है… हर आहट पर उसे लगता है — “शायद मां आ गई…” लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगती है।

इस मामले में थाना साहिबाबाद में गुमशुदगी दर्ज है, पुलिस भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है इस महिला को ढूंढने की दिन रात एक कर रही पुलिस परिवार और खासकर बेटा, अपनी मां की एक झलक पाने के लिए तड़प रहा है।

🙏 जनता से अपील:

अगर किसी को भी इस महिला के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। एक बेटे को उसकी मां से मिलाने में आपकी एक सूचना बहुत बड़ी मदद बन सकती है। सूचना देने वाले को ₹70,000 का इनाम भी घोषित किया गया है। मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं… पूरी दुनिया होती है। और जब वही दुनिया खो जाए, तो हर दिन अधूरा लगता है…”

RELATED ARTICLES

यूरोप में सात उड़ानों को मिली बम की संदिग्ध धमकियां, कई देशों में विमानों की हुई जांच

यूरोप भर में सात अलग-अलग उड़ानों को बम की संदिग्ध धमकियों का निशाना बनाया गया है। इन संदिग्ध धमकियों के सामने आने के बाद सुरक्षा...

फ्लोरिडा विमान हादसा: दुर्घटनास्थल से तीन मील दूर मिले महत्वपूर्ण हिस्से, एनटीएसबी ने शुरू की जांच

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए एक विमान हादसे की जांच के सिलसिले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने...

स्पेन: भीषण रेल हादसे में 69 लोगों की मौत के बाद परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा

स्पेन में हुए एक भीषण रेल हादसे के कुछ दिनों बाद देश के परिवहन मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घातक...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks