Monday, May 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं ने एकजुट होकर उठाए अधिकार और सम्मान के मुद्दे

महिलाओं ने एकजुट होकर उठाए अधिकार और सम्मान के मुद्दे

शाहगंज। स्थानीय मंडल के शक्ति केंद्र परासिन में जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जहां नारी शक्ति ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सरिता चौहान ने कहा कि विपक्ष नारी शक्ति का लगातार अपमान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट लेने के बाद विपक्ष सदन में महिलाओं के मुद्दों का विरोध करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी चुनाव में नारी शक्ति इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने महिलाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया और उन्हें राजनीतिक रूप से जागरूक रहने का आह्वान किया। सम्मेलन में भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, शुभांकर चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए जनजागरूकता का आह्वान किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RELATED ARTICLES

थाना सकरन सीतापुर में पुलिस की पैदल गश्त तेज, बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बढ़ाई सुरक्षा

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ बिसवां सीतापुर  थाना सकरन/सीतापुर। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत रखने और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनाए...

अम्बेडकर नगर हत्याकांड में बड़ा मोड़: चार बच्चों की हत्या की आरोपी मानी जा रही मां की नाले में मिली लाश।

अनुराग तिवारी, ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर:- उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में चार मासूम बच्चों की हत्या के सनसनीखेज मामले में रविवार को...

बिल ज्यादा आने पर मीटर उखाड़कर किया प्रदर्शन

मुफ्तीगंज। क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव की दलित बस्ती में बिजली विभाग की ओर से भेजे जा रहे कथित बढ़े हुए बिल से नाराज ग्रामीणों...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र