Wednesday, May 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअपराधदूल्हे की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, घर से पांच...

दूल्हे की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, घर से पांच किलोमीटर दूर वारदात को दिया अंजाम

Jaunpur News: खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में शुक्रवार की रात अपाचे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शादी करने जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाश गोली मारकर जौनपुर की तरफ भाग निकले। घर से पांच किमी दूर दूल्हे की हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर देर रात तक सर्किल के सभी थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। घटना के कारण को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है पूरा मामला
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) पुत्र रामलखन बिंद की बरात 10 किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जमदहां गोरखनाथ बिंद के घर जा रही थी। बरात करीब पांच किमी दूर आगे बादशाही बाजार पहुंची थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे की गाड़ी रोकी और तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की, जो दूल्हे को लग गई।

वारदात के बाद भाग निकले बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरात में शामिल लोग जब तक कुछ समझ पाते हमलावर जौनपुर की तरफ भाग निकले। वहीं, गोली लगने से दूल्हा खून से लथपथ होकर गिर पड़ा, जिसे आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

सीतापुर में डीएम ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

सत्य प्रकाश शुक्ला जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर बिसवां  सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने सरैंसानी स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला...

बस्ती में स्वास्थ्य शिक्षा की नई पहलः जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन

शमशाद आलम ब्यूरो बस्ती जनपद/ जिले में स्वास्थ्य सेवा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जीडी गोयनका हेल्थकेयर अकादमी का भव्य उद्घाटन...

पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर जश्न, अखिलेश चौधरी ‘विक्की ’ ने बांटी मिठाइयां

बस्ती संवाददाता रितेश कनौजिया बस्ती। गौरा स्थित अपने निजी निवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत पर भाजपा...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र