Saturday, September 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसाहिबाबाद में रिश्तों का काला सच: 5 लाख की डिमांड, धमकियों का...

साहिबाबाद में रिश्तों का काला सच: 5 लाख की डिमांड, धमकियों का दबाव… और युवक ने खा लिया ज़हर!

स्थान: गाजियाबाद | थाना साहिबाबाद,चौकी शहीद नगर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की सच्चाई पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

22 वर्षीय इरशाद ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष के मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर ज़हर खा लिया और अब वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना आज शाम करीब 5:30 बजे की है, जब युवक को लगातार फोन कर 5 लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी।

 

पैसे न देने पर पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी

लड़की के जीजा, फूफा, भाई फरहा और फरहा का पति समेत कई लोगों पर दबाव बनाने का आरोप

लगातार कॉल और मानसिक टॉर्चर

परिवार का कहना है कि यह कोई अचानक लिया गया कदम नहीं था, बल्कि लगातार हो रहे मानसिक उत्पीड़न का नतीजा है।

 

24 अप्रैल से शुरू हुआ विवाद बना मौत की वजह?

परिवार के मुताबिक, मामला तब बिगड़ा जब 24 अप्रैल को युवक की पत्नी अचानक घर से गायब हो गई।

 

CCTV में एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई

एक महिला बुरखा पहनकर बैग के साथ जाती दिखी, जिसमें कथित तौर पर नकदी और आभूषण होने का शक जताया जा रहा है।

इसके बाद से शुरू हुआ धमकियों और दबाव का सिलसिला… जो आखिरकार इस खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया।

 

युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के

GTB Hospital में भर्ती कराया गया है,

जहाँ डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

क्या यह सिर्फ पारिवारिक विवाद है…

या फिर साजिशन मानसिक प्रताड़ना ने एक युवक को मौत के मुहाने तक पहुँचा दिया?

RELATED ARTICLES

फतेहपुर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर सवाल! सुबह 10 बजे तक सड़कों पर कूड़े के ढेर, जिम्मेदार बेखबर?

प्रियांशु मिश्रा निष्पक्ष रिपोर्टर फतेहपुर, बाराबंकी। आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

मानक विहीन निर्माण का आरोप, गरीबों की दुकानों पर चला बुलडोजर

सड़क के बेहद करीब बन रही बिल्डिंग को लेकर उठे सवाल, हादसे की आशंका; निर्माण मानकों की जांच की मांग लहरपुर, सीतापुर। नगर पालिका परिषद...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks