क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी ट्रेन पर तेज आंधी के कारण पीपल का पेड़ गिरने के चलते चार घंटा देरी से जंघई जंक्शन पहुची। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बुधवार की अपरान्ह आयी तेज आंधी के दौरान जौनपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म तीन पर विद्युत तार व खड़ी इंटरसिटी ट्रेन पर पीपल पेड़ की मोटी डाली गिर गयी। जिससे जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी। संयोग से विद्युत लाइन ट्रिप हो गई और बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर रेल पथ और टीआरडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घटना स्थल पहुंचे। ट्रेन व यात्रियों और विद्युत लाइन को नुकसान न पहुंचने पर रेल कर्मियों ने राहत की सांस ली।
करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत लाइन और ट्रेन पर गिरे पेड़ हटाए गए। देर शाम 7:32 बजे ट्रेन को जौनपुर जंक्शन से आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिससे जंघई जंक्शन पर देर से ट्रेन पहुची। वही यात्रियों को भारी मुशीबत का सामना करना पड़ा।
तेज आंधी के बीच बुधवार को जौनपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बिजली के तार (ओएचई) पर पेड़ गिर गया, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। जौनपुर-रायबरेली व जौनपुर-प्रयागराज पैसेंजर सहित गोरखपुर से मुंबई जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही।
गोरखुर से मुंबई जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर ही रही थी कि एकाएक पेड़ गिर गया। इसके अलावा सीलिंग गिरने से स्टेशन स्टेशन अधीक्षक राम प्रकाश बाल-बाल बच गए। घटना के वक्त वह कक्ष के बाहर थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

