सीतापुर-लखीमपुर खीरी बॉर्डर पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो सवार 7 लोग घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि सभी घायल मजदूरी करने के लिए लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

