Friday, July 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर के महराजनगर में शराब ठेके पर अव्यवस्था: गोदाम बना शराबियों का‘अड्डा’,...

सीतापुर के महराजनगर में शराब ठेके पर अव्यवस्था: गोदाम बना शराबियों का‘अड्डा’, सड़क पर जाम से ग्रामीण परेशान

बिसवां: सीतापुर जिले की तहसील बिसवां के थाना सकरन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महराजनगर में संचालित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेका मालिक और सेल्समैन की मनमानी के चलते दुकान के बगल में बना गोदाम शराबियों का अड्डा बन गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों के अनुसार, शराब खरीदने के बाद लोग अपने वाहन सड़क पर खड़ा कर गोदाम में बैठकर घंटों शराब पीते हैं। इससे रास्ता बाधित हो जाता है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी केवल औपचारिक कार्रवाई कर वापस लौट जाते हैं। कुछ समय पहले तहसील बिसवां में आयोजित समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेका मालिक अंजू रानी श्रीवास्तव और सेल्समैन रवि यादव की लापरवाही के कारण स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। शराब पीने के बाद लोग आसपास की गलियों में उत्पात मचाते हैं, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को खासा परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, गोदाम में बैठकर शराब पीने पर रोक लगाई जाए और सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में व्यवस्था बहाल हो सके।

RELATED ARTICLES

नवागत कोतवाली प्रभारी से मिले व्यापार संगठन के पदाधिकारी, व्यापारियों की सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

स्टेट हेड ध्रुव कुमार पोरवाल व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी...

टप्पेबाजी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से टप्पेबाजी के 10,060 रूपये व घटना में प्रयुक्त 01 अदद...

शेषनाथ पाठक ब्यूरो गोरखपुर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन...

तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा बिलासपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहरो में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नदीम यार खां को तराई किसान यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र
Enable Notifications OK No thanks