Saturday, October 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में जल जीवन मिशन की लापरवाही: अकबरगंज में गंदे पानी की...

सीतापुर में जल जीवन मिशन की लापरवाही: अकबरगंज में गंदे पानी की सप्लाई, ग्रामीणों में आक्रोश

खैराबाद: सीतापुर जिले के खैराबाद विकासखंड की ग्राम सभा अकबरगंज में सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ग्रामीणों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है। घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दावे यहां पूरी तरह फेल नजर आ रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिछाई गई पाइपलाइन कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके चलते नलों से मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। मजबूरी में लोग इसी दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

लोगों का कहना है कि पाइपलाइन डालने के दौरान गांव की पक्की सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन न तो उन्हें ठीक कराया गया और न ही पाइपलाइन की मरम्मत की गई। जगह-जगह पाइप फटने से नालियों का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है और वही घरों तक पहुंच रहा है।

मामले में जब खंड विकास अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि तकनीकी खामियों के कारण यह स्थिति बनी है और संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराकर साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदे पानी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

शिक्षक दिवस पर सम्मान की पहल, बीआरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय वर्मा को प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

बाराबंकी। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए विभिन्न स्थानों...

गांधी-शास्त्री के आदर्शों से पत्रकारिता की जिम्मेदारी तक! प्रेस क्लब फतेहपुर की विचार गोष्ठी में उठा सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रसेवा का संकल्प

स्टेट हेड प्रियांशु मिश्रा फतेहपुर, बाराबंकी। महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री—दो ऐसे महान व्यक्तित्व, जिन्होंने अपने जीवन से सत्य, सादगी,...

फतेहपुर में मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं मिलने पर स्टोर सील

फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। ब्राह्मणी टोला स्थित सत्यम फार्मा एंड सर्जिकल स्टोर पर शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। औषधि...

Most Popular

Recent Comments

Enable Notifications OK No thanks