Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशराजन इंटरनेशनल एकेडमी में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ, निःशुल्क एडमिशन

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ, निःशुल्क एडमिशन

शमशाद आलम ब्यूरो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार के लिए वचनवद्ध है एकेडमी-शिखा चतुर्वेदी

बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजन इंटरनेशनल एकेडमी ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस बार अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए कई आकर्षक सुविधाएं घोषित की गई हैं, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके।

प्रबन्ध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में प्रवेश शुल्क पूर्णतया निःशुल्क रखा गया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को कॉपी और किताबों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी समान अवसर उपलब्ध कराना है।

शिखा चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 किलोमीटर की परिधि के भीतर रहने वाले विद्यार्थियों के लिए लाने-ले जाने हेतु सुरक्षित वाहन व्यवस्था की गई है। यह सुविधा उन अभिभावकों के लिए काफी लाभकारी होगी जो दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं और बच्चों के आवागमन को लेकर चिंतित रहते हैं।

विद्यालय में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब और इंग्लिश स्पीकिंग की विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। कम्प्यूटर लैब में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग कराया जाता है,

जिससे वे समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। वहीं साइंस लैब में प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को विषय को समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच विकसित होती है।

RELATED ARTICLES

बस्ती ऑडिटोरियम में 1000 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन का वितरण

बस्ती रितेश कनौजिया संवाददाता बस्ती ऑडिटोरियम में 1000 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया। ये मैराथन कार्य मनीष...

पत्रकारों के लिए सजी US सिनेमा की महफिल, अक्षय कुमार की फिल्म के साथ हुआ सम्मान

रिपोर्टर: राहुल कुमार गाजियाबाद। शहर के सिहानी चुंगी रोड स्थित प्रसिद्ध US सिनेमा (Movie World) में पत्रकारों के सम्मान में एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का...

शादी से लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में पलटी, 4 घायल

सीतापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शादी समारोह से वापस लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में...

Most Popular

Recent Comments

🔴
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक लखनऊ गोमती नगर में सम्पन्न हुई • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आम आदमी पार्टी की तिरंगा पदयात्रा • डॉ. नेहा सोलंकी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र